{"_id":"59e10d804f1c1b6e548b72ec","slug":"201507921280-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी के सीनियर व जूनियर कैडेटों ने रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी के सीनियर व जूनियर कैडेटों ने रैली निकाली
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां किसी से कम नहीं
रायबरेली। 66 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज के एनसीसी के सीनियर एवं जूनियर डिवीजन के कैडेटों ने शुक्रवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। इस दौरान कैडेटों ने बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कहा कि बेटा और बेटी को कोई फर्क नहीं रखना चाहिए, आज के समय में बेटियां किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। रैली के दौरान बेटा-बेटी एक समान, बेटी बचाओ, देश बचाओ आदि नारे लगा रहे थे। प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि अगर किसी परिवार में एक पुरुष पढ़ता है तो वह अकेले आगे बढ़ता है, लेकिन अगर बेटी पढ़ती है तो पूरा परिवार आगे बढ़ता है। बेटियां देश की शान है। इनको पढ़ाकर आगे बढ़ाना हम सभी का पहला कर्तव्य है। जूनियर डिवीजन के एएनओ आदित्य मोहन सोनी ने बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने के लिए विद्यालय भेजने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षित होगी तभी देश विकसित होगा।