{"_id":"5988ab524f1c1b6d2d8b469a","slug":"201502128978-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और महिला की रहस्यमय तरीके से कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और महिला की रहस्यमय तरीके से कटी चोटी
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक और महिला ने किया चोटी कटने का दावा
रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के पटनहिइया मजरे रामगढ़ टिकरिया गांव में एक और महिला ने सोमवार को चाटी कटने का दावा किया है। थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि यह अफवाह है। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। पटनहिइया मजरे रामगढ़ टिकरिया गांव की रहने वाली संज्ञावती पत्नी (35) धर्मपाल का कहना है कि वो रविवार रात घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसके सिर में दर्द हुआ। वह कमरे में सोने चली गई। वह बेहोश हो गई और उसकी चोटी कट गई। कुछ देर बाद पहुंचे पति ने उसे सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसे होश आया। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला का कहना है कि ऐसा डर के कारण हुआ है। चोटी कटने की घटना की अफवाह है।