{"_id":"5ea84ecb8ebc3e902626f2f9","slug":"200-bed-hospital-ready-in-royan-school-raibaraily-news-lko5194744138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयन स्कूल में 200 बेड का हॉस्पिटल तैयार, जल्द 2000 बेड की होगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयन स्कूल में 200 बेड का हॉस्पिटल तैयार, जल्द 2000 बेड की होगी व्यवस्था
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना से निपटने के लिए कमिश्नर और आईजी के निर्देशन में चिकित्सा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। सुल्तानपुर रोड स्थित रॉयन इंटरनेशनल स्कूल को 200 बेड की कोविड-19 समकक्ष चिकित्सा इकाई स्थापित की गई है।
इसके अलावा बटोही रिसॉर्ट में पहले से 70 बेड और रोहनियां में 50 बेड का अस्पताल संचालित किया गया है। 10 दिन में जिले में 2000 बेड की समकक्ष इकाई स्थापित कराने का काम शुरू कर दिया गया है। इन अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रबंध भी किए जा रहे हैं।
पूरे देश में कोरोना का कहर बढ़ रहा है। हर जगह इस महामारी से निपटने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में कोरोना के 44 मरीज मिलने के बाद इलाज संबंधी बंदोबस्त को और पुख्ता करने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
रोहनियां सीएचसी में 50 बेड के एल-1 अस्पताल के बाद बटोही रिसॉर्ट में भी 70 बेड की कोविड-19 समकक्ष चिकित्सा इकाई की स्थापना करके 34 कोरोना मरीजों को रखा गया है। खतरे को देखते हुए रॉयन इंटर नेशनल स्कूल को अधिग्रहीत करके 200 बेड का अस्तपाल बना दिया गया है।
प्रशासन की मंशा है कि 10 दिन में जिले में एक साथ 2000 लोगों को भर्ती करके इलाज की व्यवस्था की जाए, जिसके तहत जगह-जगह अस्पताल स्थापित कराने के लिए स्थलों को चुना गया है।
कोरोना मरीजों व संदिग्धों का इलाज करने में जुटी चिकित्सीय टीमों की हौसला आफजाई के लिए मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने पहल शुरू की है। उन्होंने धन्यवाद किट तैयार करवाकर डॉक्टरों व स्टाफ के घरों में भेजवाने के आदेश दिए हैं। किट में बच्चों के लिए चॉकलेट सहित परिवार के सदस्यों के लिए अन्य जरूरी सामान उपलब्ध रहेगा। साथ ही एक धन्यवाद पत्र भी किट के साथ घरों में भेजा जाएगा। यह काम शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।