{"_id":"6a06202e740f9acb93096c17","slug":"20-years-imprisonment-for-rape-convict-raebareli-news-c-101-1-rai1002-157876-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास
Fri, 15 May 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 15 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सलीम को दोषी करार माना है। पॉक्सो कोर्ट ने दोषी को 20 साल के कारावास की सजा सुनाने के साथ ही दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 15 दिसंबर 2021 को दोपहर में तीन बजे भदोखर के जमालपुर नानकारी का निवासी सलीम खेत पर शौच के लिए गई आठ साल की बच्ची को उठा कर ले गया था। उसने बच्ची के साथ गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन और खेतों में काम कर रहे लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की विवेचना के बाद उसे पॉक्सो कोर्ट में पुलिस ने पेश किया। कोर्ट ने प्रस्तुत साक्ष्य व गवाही के आधार पर सलीम को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन