फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 students of Ashram Padvati School sick due to contaminated food

दूषित भोजन से आश्रम पद्वति स्कूल के 20 छात्र बीमार

Thu, 29 Aug 2019 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
20 students of Ashram Padvati School sick due to contaminated food
रायबरेली। बछरावां क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय रैन स्कूल में एक सैकड़ा छात्राओं के बीमार होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था कि समोधा गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के 20 छात्र मंगलवार की देर रात बीमार हो गए। अचानक तेज बुखार, सिरदर्द व पेटदर्द से स्कूल में अफरातफरी मच गई। बुधवार सुबह 108 एंबुलेंस बुलवाकर छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया। छात्रों ने कच्ची रोटी व मेन्यू के हिसाब से खाना न देने का विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बछरावा-राजामऊ मार्ग पर समोधा गांव के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों को गुणवत्ता विहीन खाना दिया जाता है। बीते वर्ष अगस्त माह में बच्चे सड़क पर भी उतर आए थे। गत मंगलवार रात भी दूषित खानपान के चलते विद्यालय के कक्षा छह के छात्र देवेश, आदित्य, राहुल, नितिन, कपिल, संदीप, देवेंद्र, रूद्र, अमन, जतिन, अंश व कक्षा सात में पढ़ने वाले छात्र अखिलेश, रंजीत, सनोज तथा कक्षा आठ के छात्र हिमांशु, विकास, अभिलाख रावत, राजवीर सिंह, कक्षा नौ के छात्र शुुुुभम, अरविंद कुमार बीमार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस में सभी छात्रों को सीएचसी बछरावां अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी छात्रों का उपचार किया गया। अधिकांश छात्रों को तेज सरदर्द व बुखार के साथ ठंड लग रही थी। वहीं कुछ छात्र पेट दर्द से कराह रहे थे। विद्यालय के अधीक्षक रामबरन यादव ने बताया कि बच्चों को वायरल फीवर की शिकायत है, जिस पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर इलाज कराया गया है। सीएचसी बछरावां के अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि विद्यालय से 20 बच्चों को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें सिरदर्द, तेज बुखार, पेट दर्द की शिकायत की। सभी को इलाज के बाद स्कूल भेज दिया गया है, जहां पर प्रबंधन उनकी देखरेख कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed