फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 departments handled 80 cases

20 विभागों के 80 मुकदमे निपटे

Fri, 29 Jan 2016 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
20 departments handled 80 cases
राज्य सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट ने गुरुवार को जिले स्तर पर अदालत लगाकर सूचना के अधिकार से संबंधित 100 मुकदमों की सुनवाई की।
विज्ञापन


करीब 20 विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई करते हुए 80 मामलों को निस्तारित कराकर सूचना मांगने वालों को संतुष्ट किया। चार मामलों की सुनवाई 26 फरवरी को लखनऊ में करने का निर्णय लिया।

16 मामलों में सूचना देने के लिए अधिकारियों को 29 जनवरी को बुलाया गया। बचत भवन के बाहर सुबह से ही सूचना मांगने वाले लोगों और अधिकारियों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


राज्य सूचना आयुक्त ने राजस्व, सिंचाई, जिला आपूर्ति विभाग, नगर पालिका, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, विद्युत, नगर पंचायत लालगंज, परिवहन, जल निगम, जिला विद्यालय निरीक्षक, सीएमओ, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, नलकूप खंड, प्राविधिक शिक्षा, मंडी परिषद, रायबरेली विकास प्राधिकरण, डीआरडीए आदि विभागों के 100 मुकदमों की एक-एक कर सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने 80 मामलों में सूचना दिलाकर मामलों को निस्तारित किया। चार मामले गंभीर मिलने पर उनकी सुनवाई 26 फरवरी को लखनऊ में करने का निर्णय लिया।

16 मामलों में सूचना दिलाने के लिए 29 जनवरी को अधिकारियों को अदालत में बुलाया। इस मौके पर डीएम सूर्यपाल गंगवार, सीडीओ आरएन सिंह, अरविंद यादव, अतुल पाल, अंकित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed