{"_id":"5e24ac1e8ebc3e4b41026e96","slug":"20-crore-will-change-the-appearance-of-chhatoh-gandhi-nagar-highway-raibaraily-news-lko5039668153","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 करोड़ से बदलेगी छतोह-गांधी नगर राजमार्ग की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 करोड़ से बदलेगी छतोह-गांधी नगर राजमार्ग की सूरत
विज्ञापन
रायबरेली। तीन जिलों को जोड़ने वाले छतोह-गांधी नगर राजमार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। खस्ताहाल मार्ग की सूरत बदलने के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से मिली हरी झंडी के बाद मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस राजमार्ग के बेहतर होने से तीन जिले के 25 हजार लोगों को न सिर्फ सहूलियत मिलेगी, बल्कि आवागमन सुगम हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से राजमार्ग की मरम्मत के लिए बजट को हरी झंडी मिली है।
रायबरेली जिले की सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह से होते हुए गांधी नगर जाने वाला राजमार्ग काफी दिनों से बदहाल है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन लोग गिरकर चुटहिल होते हैं। यह राजमार्ग अमेठी जिले के गौरीगंज, जगदीशपुर, जामो, अयोध्या, सुल्तानपुर को सीधे जोड़ता है। इसलिए इस राजमार्ग से हर समय आवागमन रहता है।
विज्ञापन
छोटे वाहन के अलावा भारी वाहन भी आते-जाते हैं। इलाकाई लोगों ने इस समस्या को कई बार जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी समस्या के बारे में अवगत कराया था। इसी वजह से अब इस राजमार्ग के दिन बहुरने वाले है। इस राजमार्ग से बन जाने से चार जिलों के करीब 25 हजार लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। इस पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
छतोह गांधी नगर राजमार्ग पर किलोमीटर संख्या 10 पर पुलिया जर्जर है। इससे वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। खासकर सड़क हादसे आए दिन इस स्थान पर हुआ करते हैं। पुलिया को सीधा करने और उसकी मरम्मत के लिए अलग से 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पुलिया निर्माण के लिए टेंडर निकाल दिया गया है, जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा।
छतोह-गांधी नगर राजमार्ग के निर्माण के लिए शासन से हरी झंडी मिल गई है। पुलिया निर्माण के निर्माण के लिए टेंडर निकाला जा चुका है। जल्द ही पुलिया निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा। इस राजमार्ग के बनने से लोगों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। राजमार्ग की मरम्मत पर 20 करोड़ रुपये और पुलिया निर्माण पर 61 लाख रुपये खर्च होंगे।-आरपी यादव, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम