{"_id":"5b2aa8704f1c1bf26e8b9133","slug":"191529522288-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन में दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन में दो गुटों में खूनी संघर्ष, तीन महिलाओं समेत 10 घायल
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेनदेन में दो गुटों में संघर्ष, 10 घायल
रायबरेली। शहर क्षेत्र के रायपुर मोहल्ले में रुपयोें के लेनदेन के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडों के साथ सरियों से एक दूसरे पर प्रहार किया, जिसमें दोनों तरफ से तीन महिलाओं समेत दस लोग घायल हुए।
किसी के आंख, हाथ-पैर तो किसी के पेट समेत अन्य शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों से एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
रायपुर निवासी मो. अमीर और मो. शकील के बीच रात में रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई।
दोनों तरफ के लोग लाठी-डंडे और सरिया लेकर घरों से निकल आए और मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से मो. अमीर 22), उसके भाई मो. आरिफ (28), मो. शरीफ (26), मो. आकिब (18) और दूसरे पक्ष से मो. शकील (52), उसके बेटे मो. इशा (22), मो.वैश (35), बेटी सानिया (16), फौजिया (20), और पत्नी कुरैशा (50) घायल हुए।
विज्ञापन
इसमें घायल फौजिया के आंख के पास चोट आईं। साथ ही दोनों पक्षों के लोगों की गंभीर चोटें आई। घटना की सूचना पर सदर कोतवाल अशोक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाल का कहना है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।