फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   तुम जियो हजारों साल...के बीच मना अटल का जन्मदिन

तुम जियो हजारों साल...के बीच मना अटल का जन्मदिन

Wed, 27 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
तुम जियो हजारों साल...के बीच मना अटल का जन्मदिन
तुम जियो हजारों साल...के बीच मना अटल का जन्मदिन
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। भाजपाइयों ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया। सबने कहा कि अटल ने देश को विश्व में एक नई पहचान दिलाई।
सुपर मार्केट में कार्यक्रम आयोजित करके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी का जन्मदिन मनाया गया। सभी ने उनके लंबी उम्र की कामना की। सुंदरकांड पाठ हुआ। कवि सम्मेलन व वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान हुआ। कवि शिव बहादुर सिंह ने अध्यक्षता की। दुर्गा शंकर वर्मा की सरस्वती वंदना के साथ अनुभव तिवारी, दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा, अरुण गुप्ता, विनोद बाजपेयी, देवेंद्र पांडेय, देवेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कविता पाठ किया। जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि अटल जी ने देश हित में जो कार्य किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक अतुल सिंह ने देदौर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्र की अखंडता के लिए अटल जी ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर डीएन पाठक, धर्मेद्र त्रिपाठी, ओम प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। अमरीशपुरी कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में कपिल अवस्थी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व बेमिसाल है। इस मौके पर विजय कुमार वर्मा, गोपाल नारायण अग्रवाल, आरवी कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93वां जन्मदिन सादगी से मनाया गया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश पाल ने कहा कि अटल ने देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के नेता है, जिनकी सोच मानवता व विश्व कल्याण की है। पूर्व विधायक राजाराम त्यागी व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, राम शंकर वर्मा ने अटलजी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके स्वस्थ व दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर सरदार फ तेह सिंह, भूपेश मिश्र, संतलाल लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहनिया प्रतिनिधि के मुताबिक ऊंचाहार नगर पंचायत समेत ग्रामीण क्षेत्र में भी और प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन मनाया गया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं को सम्मानित किया गया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के उपाध्यक्ष अभिलाष चंद कौशल ने नगर के हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कराया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लखन गुप्ता व राम शंकर दुबे को अगर वस्त्र देकर सम्मानित किया। जमुनापुर चौराहा पर भाजपा के सेक्टर प्रभारी शत्रुघ्न सिंह ने केक काटा। बाबूगंज, उमरन, खरौली में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर हीरालाल गुप्ता, गयाप्रसाद कौशल, पंकज श्रीवास्तव, राजकुमार तिवारी, शैलेंद्र मौजूद रहे।

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर सोमवार को विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह समर्थकों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल दिए। विधायक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया। संस्कृत विद्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरित किए गए। मुख्य अतिथि पूर्व विधि एवं न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडेय ने कहा कि भाजपा ही देश को विकास की ओर ले जा सकती है। अटल जी कुशल नेता थे। वह लोगों को साथ लेकर चलते थे। उनके मार्गदर्शन पर आज भाजपा आगे बढ़ रही है। इस मौके पर केसी गुप्ता, हरिशंकर पांडेय, आशीष बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed