{"_id":"5a08900c4f1c1b71548bc77f","slug":"191510510604-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा संचालकों की मनमानी किसानों पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा संचालकों की मनमानी किसानों पर भारी
Updated Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्ठा संचालकों की मनमानी किसानों पर भारी
रायबरेली। राही ब्लॉक क्षेत्र में भट्ठा संचालकों की मनमानी किसानों पर भारी पड़ रही है। शंकरबख्श मजरे मनेहरू गांव में भट्ठा संचालकों ने न सिर्फ नहर को पाट दिया, बल्कि नहर की पटरी को खोदकर ईट बनाने का काम शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। इसकी शिकायत डीएम से की गई है। डीएम ने मामले की जांच सिंचाई विभाग को सौंपा है। जांच कर नहर पाटने वालों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
कठगर रजबहे से मनेहरू माइनर माइनर निकाली है। शंकरबख्श मजरे मनेहरू गांव के बगल से निकली इस माइनर को पाट दिया गया है। इतना ही कुछ भट्टा संचालकों ने नहर की पटरी की मिट्टी को काटकर ईंट बनो में प्रयोग कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि इस नहर से करीब से 500 से ज्यादा किसान सिंचाई करते हैं। खास बात यह है कि बरसात के दिनों में आसपास के गांवों का पानी इसी माइनर में चला जाता है। गांव निवासी शिवकुमार शर्मा, कौशल किशोर, अखिलेश माही, शिवदयाल, मनीष त्रिवेदी ने बताया कि भट्ठा संचालक नहर के बीच मिट्टी डालकर रास्ता बना दिया है। उसी जेसीबी और ट्रैक्टर निकालते हैं। यदि नहर में पानी छोड़ा गया तो आसपास के खेतों में पानी भर जाएगा। बताया कि इसकी शिकायत भदोखर थाने के अलावा सीओ से भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री से की। डीएम ने मामले की जांच सिंचाई विभाग को सौंपी है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। अवर अभियंता विनोद वैश्य को मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।