{"_id":"5a05f8564f1c1bce408b5e81","slug":"191510340694-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतिम दिन अध्यक्ष के 24 और सभासद के 87 दावेदारों ने किया नामांकन
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के 24 और सभासद के 87 दावेदारों ने लाव-लश्कर के साथ परचा भरा। नगर पालिका रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी समेत छह दावेदारों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। इसके अलावा आठ नगर पंचायतों में भी अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों ने परचा भरा। इससे जाम की स्थिति रही। इस दौरान नामांकन स्थलों पर गहमागहमी रही। सत्ता की हनक के बल पर भाजपाई तो तय संख्या से ज्यादा नामांकन स्थल में जबरिया घुस गए, जिसमें माननीय भी शामिल रहे। नामांकन लेने से इंकार करने पर भाजपाई पीछे हटे, तब जाकर भाजपा प्रत्याशी का नामांकनपत्र लिया गया।
नगर पालिका रायबरेली के लिए सदर तहसील में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया कराई गई। भाजपा प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी पत्नी विजय रस्तोगी ने अध्यक्ष पद के लिए परचा भरा। पवन कुमार, विशाल पांडेय, अनीता श्रीवास्तव व डॉ. राजीव सिंह उनके प्रस्तावक रहे। इसी तरह मीना कुमारी पत्नी संजय कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा भरा। रालोद से अर्चना सोनकर पत्नी रवींद्र कुमार, निर्दलीय प्रत्याशी रामावती, निर्दलीय प्रत्याशी रेशमा सगीर और सादाब परवीन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं विभिन्न वार्डों से सभासद के 36 प्रत्याशियों ने परचा भरा। प्रत्याशियों के लाव लश्कर के साथ पहुंचने की वजह से डिग्री कॉलेज चौराहे पर जाम की स्थिति रही।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत सलोन में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से अंजनी कुमार साहू, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से गुरमीत सिंह और निर्दलीय मुन्नी साहू ने नामांकन किया। सभासद पद के लिए एक परचा जमा हुआ। परशदेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी से खुर्शीद तथा निर्दलीय मनोज कुमार ने नामांकन किया। सभासद के लिए नामांकन नहीं हुआ। नसीराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में माधुरी श्रीवास्तव ने नामांकन किया, जबकि सभासद पद के लिए आठ दावेदारों ने परचा भरा।
विज्ञापन
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत ऊंचाहार के अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दिनेश कुमार, शबाना बानो और विवेक कौशल ने नामांकन किया। सभासद पद के लिए चार नामांकन पत्र जमा हुए। डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मनोज मिश्रा ने परचा भरा। इस मौके पर सरेनी के भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी सुनील कुमार श्रीवास्तव और बसपा प्रत्याशी घनश्याम मिश्रा ने परचा दाखिल किया। सभासद पद के लिए 23 दावेदारों ने नामांकन किया। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत महराजगंज से अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी जफरुननिशा ने परचा भरा। निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कुमार व कल्पना ने भी परचा भरा। सभासद के लिए 12 दावेदारों ने नामांकन किया। बछरावां नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ, जबकि सभासद पद के लिए तीन दावेदारों ने परचा भरा।