{"_id":"5988ab2c4f1c1bc7448b4599","slug":"191502128940-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री बस सेवा से खिले बहनों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री बस सेवा से खिले बहनों के चेहरे
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्री बस सेवा से खिले बहनों के चेहरे
रायबरेली। रक्षाबंधन पर फ्री बस सेवा से बहनों के चेहरे खिले नजर आए। न किराया देने का झंझट था और न ही कोई धक्कामुक्की। बस स्टेशन पहुंचते ही वहां पर तैनात अधिकारी ससम्मान उन्हें बस पर बैठाते और फिर वह अपने गतंव्य स्थान के लिए रवाना हो जाती। त्योहार के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने 6 अगस्त की मध्य रात्रि से 7 अगस्त की मध्य रात्रि तक परिवहन निगम की बसों में बहनों को मुफ्त यात्रा करने की सहूलियत दी थी, ताकि उन्हें भाइयों की कलाई पर राखी बांधने को जाने के लिए परेशान न होना पड़े।
सीएम का फरमान होने के कारण कोई अव्यवस्था न होने पाए, इसका ख्याल रखा गया। स्टेशन पर अधिकारियों की तैनाती की गई थी, जो बहनों के स्टेशन पहुंचने पर उन्हें ससम्मान बसों पर बैठाते। समाचार लिखे जाने तक सात हजार से ज्यादा बहनों को फ्री बस सेवा का लाभ मिल पाया था। अमर उजाला ने कुछ ऐसी ही बहनों से बात भी की, जिन्होंने योगी सरकार के इस कदम को सराहनीय बताया। कहा कम से कम कोई मुख्यमंत्री आया तो जिसने बहनों को फ्री बस सेवा की सौगात दी।
बहुत अच्छा कदम
जायस कोतवाली में तैनात सिपाही शोभना ठाकुर कहती हैं कि सरकार का फैसला अच्छा है। कम से कम बहनें फ्री में बस सेवा का लाभ लेकर राखी बांधने भाइयों के यहां पर जाएंगी। आगे भी इस तरह की सुविधा बहनों को मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
फ्री सेवा अच्छा कार्य
महराजगंज कस्बे की रहने वाली अनुपमा पांडेय कहती हैं कि रक्षाबंधन पर्व भाई व भाइयों के लिए बहुत खास होता है। त्योहार पर बहनों के लिए बस सेवा फ्री करना अच्छा कार्य है। आसानी से बस सफर करके बहनों ने घर पहुंचकर भाइयों को राखी बांधी।
आगे भी इस तरह का मिले लाभ
महराजगंज कस्बे की रहने वाली ऊषा सिंह कहती हैं कि भी बस के जरिए अपने भाई को राखी बांधने के लिए रवाना हुई। कहती हैं कि उनकी याद में पहली बार रक्षाबंधन पर बहनों के लिए कम से कम सरकार ने कुछ अच्छा कार्य किया, जिससे अच्छा लगा। आगे इस तरह की सेवा मिलनी चाहिए।
काबिल-ए-तारीफ सरकार का कदम
शहर के शक्ति नगर की रहने वाली रेनू श्रीवास्तव कहती हैं कि इलाहाबाद अपने भाई के लिए राखी बांधने जा रही हैं। स्टेशन पहुंचने पर ससम्मान उन्हें बस पर बैठाया गया। किसी तरह की कोई धक्कामुक्की नहीं हुई। सरकार का यह कदम काबिल-ए-तारीफ है।
रात्रि से ही बहनों को बस पर ससम्मान बैठाकर उनके भाइयों के घर भेजा गया। शाम तक सात हजार बहनों को फ्री सेवा का लाभ दिया गया। कहीं पर कोई अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिली।- आरपी सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रायबरेली डिपो