{"_id":"5980cd224f1c1b77648b47d6","slug":"191501613346-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर विवाहिता को मारकर फांसी पर लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर विवाहिता को मारकर फांसी पर लटकाया
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की खातिर विवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाया
फुरसतगंज (रायबरेली)। जायस कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात दहेज की खातिर एक विवाहिता को मारकर उसका शव फंदे पर लटका दिया गया। वारदात को अंजाम देकर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मायका पक्ष और पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ तिलोई ने घटना की पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दहेज में दो लाख रुपये और कार की डिमांड की जा रही थी। पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
गौरीगंज थाना क्षेत्र के ओरीपुर गांव की रहने वाली नजीराबानो (27) की शादी पिछले वर्ष मई माह में जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे उदवत मजरे सरायं महेशा निवाशी कयूम उर्फ बबलू के साथ हुई थी। सुबह नजीराबानो की लाश जीने के ऊपर रखे छप्पर की बल्ली से देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। वहीं ससुराल पक्ष के लोग फरार थे। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका का भाई असगर अली पुत्र सिकंदर अहमद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सीओ तिलोई बीनू सिंह, तहसीलदार अजीत कुमार सिंह, कोतवाल आरपी शाही घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों के बयान दर्ज किए।
मृतका के भाई ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष आए दिन दो लाख रुपया व कार की मांग कर रहा था। दहेज न देने पर बहन को मार दिया और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रात में लड़ाई झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। कोतवाल का कहना है कि भाई की तहरीर पर मृतका के पति कयूम व सास शाहजहां, ननद कमरुननिशा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
कयूम ने की थी दूसरी शादी
मृतका के भाई ने बताया कि कयूम ने पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद उसकी बहन से दूसरी शादी की थी। शादी में हैसियत के मुताबिक दहेज भी दिया था। बावजूद दहेज की मांग की जा रही थी। ऐसा न करने पर बहन को मार दिया। बहन की मौत से भाई के जहां आंसू नहीं थम रहे थे, वहीं वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा था।