फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सुधा सिंह के गोल्ड मेडल जीतने पर जीत का जश्न

सुधा सिंह के गोल्ड मेडल जीतने पर जीत का जश्न

Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुधा सिंह के गोल्ड मेडल जीतने पर जीत का जश्न
सुधा सिंह के गोल्ड मेडल जीतने पर जश्न
विज्ञापन

रायबरेली। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में तीन हजार स्टीपल चेज प्रतियोगिता में जिले की धाविका सुधा सिंह के गोल्ड मेडल जीतने की खबर से खेल प्रेमियों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। सुधा की जीत के लिए गत दिवस यूथ एक्टिीविटी फोरम के सदस्यों ने दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पूजन-अर्चन और हवन किया था। सुधीर द्विवेदी, स्वतंत्र कुमार पांडेय ने कहा कि हनुमानजी महाराज ने हम सब लोगों की प्रार्थना सुन ली। कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सुधा ने जिले का नाम एक बार फिर रोशन कर दिया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने कहा कि सुधा सिंह जिले की पहचान बन गई हैं। सीमा श्रीवास्तव, क्षमता मिश्रा, निरुपमा बाजपेई आदि ने भी गोल्ड मेडल जीतने पर सुधा सिंह को बधाई दी है।


माता-पिता को जाता है जीत का श्रेय : सुधा
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीन हजार मीटर स्टीपल चेज में गोल्ड मेडल जीतने वाली सुधा सिंह ने कहा कि इस जीत के लिए आप सबका आशीर्वाद काम आया। अब हमारा लक्ष्य अगले साल होने वाले एशियाड, कामनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत लाना होगा। फोन पर बातचीत में सुधा ने जीत का श्रेय माता शिवकुमारी व पिता हरिनारायण सिंह और विदेशी कोच डॉक्टर निकोलाई व इंडियन कोच रेनू कोहली को देते हुए कहा कि मैदान में उतरने के पहले वह पूरी तरह से उत्साहित रहीं कि गोल्ड मेडल जीतूंगी। ऊपर वाले ने उनकी तमन्ना पूरी कर दी। अब उनकी निगाहें अगले पड़ाव पर हैं। सुधा के माता-पिता व छोटेे भाई प्रवेश नारायण ने बताया कि सुधा की जीत से हर कोई बहुत खुश है। इस समय सुधा के माता-पिता अमेठी जिले के भीमी गांव में हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि बेटी के गोल्ड मेडल जीतने से अपार खुशी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed