फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   19 houses to ashes by fire, burnt innocent mothers with children

आग से 19 मकान राख, मासूम बच्चों के साथ मां झुलसी

Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sat, 16 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
19 houses to ashes by fire, burnt innocent mothers with children
रायबरेली में शुक्रवार को डीह क्षेत्र में आग लगने से जला मकान व लगा ग्रामीणों का मजमा। - फोटो : अमर उजाला
 राही और डीह ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार को आग लगने से 19 मकान जलकर राख हो गए। मासूम बेटी व बेटे के साथ मां गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक गाय भी झुलस गई। जबकि बकरी की जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


राही ब्लॉक क्षेत्र के पूरे सुरजू मजरे बेलाखारा गांव निवासी देशराज परदेश में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी राधना (35), बेटा अंश (3) बेटी अंजली (2) के साथ घर में रहती है। शुक्रवार दोपहर में अचानक आग लग गई। इसके पहले वह कुछ समझ पाती लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


आग की चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकरी जलकर मर गई, जबकि एक गाय भी झुलसी है। देखते ही देखते लपटों ने पड़ोसी विश्राम, राकेश व राजू के घर को अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रामअवध मौर्य ने बताया कि चारों घरों में पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ। क्षेत्रीय लेखपाल लक्ष्मीशंकर बाजपेयी ने क्षति का आकलन किया। डीह प्रतिनिधि के अनुसार बरुआ गांव में आग लगने से 11 मकान जलकर राख हो गये।

गांव निवासी शिवबालक के घर में अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक लपटों ने पड़ोसी लाला, रामसजीवन, समर बहादुर, छोटेलाल, रामकृपाल, जगन्नाथ, पितंबर, राजबहादुर, जागेश्वर, प्रभूलाल के घरों को भी चपेट में ले लिया।

सभी के घर जलकर राख हो गए। यहां लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ। राजस्व निरीक्षक अर्जुन सिंह ने क्षति का आकलन किया है।  महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र में इंदौरा गांव निवासी रामसेवक के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोसी सुंदर और सीताराम के घर जल गया।

तीनों घरों में दो लाख रुपये का नुकसान हुआ। खेरवा मजरे मुरैनी गांव निवासी दुर्गाबक्स सिंह के खलिहान में अज्ञात कारणों से लगी आग में लगभग 10 हजार रुपये का भूसा, पुआल, कंडा जल गया। उधर शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के अमनखेड़ा मजरे रानीखेड़ा गांव निवासी रामसागर के खेत में मड़ाई के लिए लगे 400 गेहूं के बोझ में आग लगने से जल गए।


बरुआ गांव में आग लगने से तीन ऐसे घर हैं, जिनके यहां इसी महीने शादी होनी है। शादी के लिए खरीदा गया सामान जल गया है। इससे परिवारीजन परेशान हैं कि उनके बेटे की शादी कैसे होगी। गांव निवासी राजबहादुर के पुत्र राकेश का तिलक 19 अप्रैल, बाबूलाल के पुत्र धर्मेश का तिलक 28 अप्रैल, जबकि पितंबर के पुत्र तेज बहादुर का तिलक 22 अप्रैल को है।

डीह ब्लॉक क्षेत्र के गड़वा गांव में शॉर्टसर्किट से डेढ़ बीघे फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी रामलखन द्विवेदी के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। गुरुवार को तारों के आपस में छूने से तेज स्पार्किंग के साथ गेहूं की फसल में आग लग गई, जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक डेढ़ बीघा गेहूं जल गया। हल्का लेखपाल राघवेंद्र सिंह ने क्षति का आकलन किया।

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बिस्तर पर चिराग गिरने से लगी आग में पति-पत्नी झुलस गए। दोनों को जगदीशपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रामपुर बहेंगी गांव निवासी सतीश कुमार की पत्नी मंजू चारपाई पर सो रही थी।


पास में चिराग जल रहा था। इसी दौरान बिल्ली के धक्का देने से चिराग चारपाई पर गिर गया। आग पति-पत्नी के कपड़ों में लग जाने से दोनों झुलस गए। चिल्लाने पर परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाई। दोनों को जगदीशपुर स्थित अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed