{"_id":"e0e3778a263dc406405979aadd118a85","slug":"19-biio-warning-of-the-adverse-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि की चेतावनी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई शिकायतें आने के बाद बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कक्षा कक्षों के निर्माण की मदवार रिपोर्ट देने के आदेश दिए, लेकिन अब तक एक भी बीईओ ने रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई है।
मामले में नाराजगी जताते हुए बीएसए ने सभी 19 बीईओ को नोटिस देकर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है। एक सप्ताह में हर हाल में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
परिषदीय स्कूलों में कक्षा कक्ष निर्माण के लिए छह महीने पहले ही स्कूलों को बजट दिया गया था। अब तक सभी स्कूलों में काम पूरा हो जाना चाहिए था।
लेकिन बीईओ की विस्तृत रिपोर्ट न आने के कारण कार्य की स्थिति का पता नहीं चल पा रहा है। इसके लिए बीईओ को तीन बार निर्देश दिए गए, लेकिन अब तक निर्माण की मदवार रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने नगर क्षेत्र, राही, अमावां, डीह, छतोह, बछरावां, जगतपुर, ऊंचाहार, गौरा, डलमऊ, सलोन, खीरों, सरेनी, सतांव, लालगंज, महराजगंज, हरचंदपुर सहित सभी ब्लॉकों में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस देकर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
ऐसा न करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी है। बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों को कई बार कक्षा कक्षों के निर्माण की पूरी रिपोर्ट मदवार देने के आदेश दिए गए।
लेकिन अब तक किसी भी ब्लॉक से रिपोर्ट नहीं आई। 19 बीईओ को नोटिस दिए गए है। कार्रवाई की जाएगी।