फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अपनों के बीच आएंगे सोनिया और राहुल

अपनों के बीच आएंगे सोनिया और राहुल

Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
अपनों के बीच आएंगे सोनिया और राहुल
रायबरेली। सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी का रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र के दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों सांसद 23 और 24 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। दौरे में न सिर्फ विकास कार्यों की सौगात देंगे, बल्कि जनता से सीधे रूबरू होकर उनकी पीड़ा जानेंगे।
विज्ञापन



जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक सांसद सोनिया गांधी 23 और 24 जनवरी को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगी। विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगी। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी। भुएमऊ गेस्ट हाउस में आम जनता से मिलकर उनकी समस्या भी जानेंगी।
विज्ञापन



अमेठी सांसद राहुल गांधी के प्रतिनिधि चंद्रकांत दुबे की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक 23 और 24 जनवरी को अमेठी सांसद राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। पहले दिन पूर्वाह्न 11 बजे फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग द्वारा उत्सव लान फुरसतगंज में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद यहीं पर किसान शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां के बाद भ्रमण करते हुए नसीराबाद पहुंचेंगे। नसीराबाद में राहुल का स्वागत किया जाएगा। यहां के बाद परैया नमकसार, गांधी नगर होेते हुए तहसील गौरीगंज में जिला बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होंगे। वहां से हलियापुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। फिर जगदीशपुर होते हुए भुएमऊ गेस्ट हाउस रायबरेली पहुंचेंगे, जहां पर रात्रि विश्राम करेंगे।



उन्होंने बताया कि इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर शोक संवेदना व मुलाकात करेंगे। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि 24 जनवरी को भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए एयरपोर्ट फुरसतगंज से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

इनसेट
सांसद सोनिया गांधी का कार्यक्रम
तारीख समय कार्यक्रम
23 जनवरी 10.30 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।
10.45 से 11 बजे तक विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन।
2.00 बजे से 4.15 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों
व प्रतिनिधिमंडलों से भेंट
24 जनवरी 9.00 से 10.30 रायबरेली व अमेठी के कार्यकर्ताओं से भेंट
11.00 बचत भवन में जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति
की बैठक में लेंगी भाग
1.00 बजे प्रस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed