फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गड्ढों में बदली सड़क, खफा ग्रामीणों ने निकाली भड़ास

गड्ढों में बदली सड़क, खफा ग्रामीणों ने निकाली भड़ास

Tue, 15 Jan 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
गड्ढों में बदली सड़क, खफा ग्रामीणों ने निकाली भड़ास
शिवगढ़ (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के करीब 12 गांवों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। इस पर आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। इससे खफा ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में ही प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन



शिवगढ़ रजबहा से सरांय छत्रधारी होते हुए राजापुर गांव तक जाने वाले तीन किलोमीटर मार्ग की मरम्मत वर्ष 2006 में कराई गई थी। इसके बाद से इसे दुरुस्त नहीं कराया गया। इस मार्ग से सरांय क्षत्रधारी के अलावा हिंदूगंज, पूरेनुहरी सिंह का पुरवा, कोकलत का पुरवा, भुजई का पुरवा, अहिरन का पुरवा, महिमापुर, राजापुर, कसना तथा जगदीशपुर आदि गांवों के लोग आते-जाते हैं। प्रतिदिन इस मार्ग से दो हजार से ज्यादा लोगों का आवागमन है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने भी सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने यह कहकर हाथ खड़े कर दिए कि सड़क मेरे विभाग में नहीं है। अन्य किसी विभाग में है। जानकारी पर पता चला कि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग से यह सड़क बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीण विष्णु कुमार गोस्वामी, राजू द्विवेदी, मंगला त्रिवेदी, संदीप द्विवेदी, राजकुमार रावत, जयराम, विजय, अंजनी, अशोक कुमार, शिव प्रसाद, सहजराम, शिवबालक, विनोद, अमित आदि ने कहा कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया जाएगा। एक्सईएन सुनील कुमार कठेरिया ने बताया कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed