{"_id":"59d5299b4f1c1b70548b5bbe","slug":"181507142043-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य एकता कल्याण समिति का जिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य एकता कल्याण समिति का जिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की चौखट से निकल सक्रिय राजनीति में आएं महिलाएं
रायबरेली। वैश्य एकता कल्याण समिति की ओर से शहर के रिफार्म क्लब में बुधवार को आयोजित जिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में मंत्रियों और विधायकों का जमावड़ा लगा। इस दौरान समाज के लोगों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया। सम्मेलन की अध्यक्षता लखनऊ के विधायक एवं वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने की। मुख्य अतिथि खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाँट-माप, खाद्य सुरक्षा के राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने समाज के लोगों को राजनीति क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया। कहा कि महिलाओं को भी घरों की सीमा से बाहर निकल कर सक्रिय राजनीति में भाग लेना चाहिए।
वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। अब आने वाले समय में भारतीयों को विदेशों में नौकरी के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश ने कहा कि ये वास्तविक भारत की जनता है। इसमें बनावटीपन नहीं है। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मुरारका ने कहा कि हर क्षेत्र में वैश्य समाज के लोगों की भागीदारी बढ़ाई जानी चाहिए। आज वैश्य समाज शिक्षा, राजनीति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
सरेनी विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सलोन विधायक दलबहादुर कोरी, बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि रायबरेली के सभी वैश्य वर्गों एवं उपवर्गों की समस्याओं का निराकरण जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कराया जाएगा। पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ के विधायक संगम लाल गुप्ता ने भी अपनी बात कही। इस दौरान वैश्य समाज के मेधावी बच्चों, बुजुर्गों एवं विभिन्न वर्ग के 25 समाज सेवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सैनिक अजय पाल सिंह के पिता रामसिंह को स्मृति चिह्न एवं सिलाई मशीन देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कौशल एवं महेश चौरसिया ने किया। इस मौके पर महादेव गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, सूर्यकांत मिश्रा, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, संजय पटवा आदि मौजूद रहे।