फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रोजगार सेवकों ने बुलंद की आवाज

रोजगार सेवकों ने बुलंद की आवाज

Wed, 06 Sep 2017 01:05 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने बुलंद की आवाज
रोजगार सेवकों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन

रायबरेली। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष समिति के नेतृत्व में मंगलवार को विकास भवन परिसर में रोजगार सेवकों ने धरना देकर आवाज बुलंद की। सभी ने लंबित मांगों को पूरा किए जाने की जोरदार मांग की। कहा कि पंचायत सहायकों की भर्ती के बजाय रोजगार सेवकों से 14वें वित्त का काम लिया जाए।

कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा 14 वां वित्त आयोग योजना अंतर्गत पंचायत सहायकों की भर्ती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस मद के लिए निर्धारित कार्य में ग्राम रोजगार सेवकों से योगदान लिया जाए। मनरेगा लागू होने के उपरांत नवसृजित व सीमा विस्तार वाली नगर निकायों में शामिल हो चुके ग्राम पंचायतों के रोजगार सेवकों को रिक्त ग्राम पंचायतों में रोजगार सेवक पद पर समायोजित किया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों के नियमित मासिक मानदेय भुगतान के लिए मानदेय भुगतान की व्यवस्था को समाप्त करके राज्य सरकार द्वारा पृथक बजट व्यवस्था का प्रावधान किया जाए। कहा कि यदि मांगाें पर विचार नहीं किया गया तो रोजगार सेवक अनिश्चित कालीन धरना करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अनिल कुमार मौर्य, आलोक सिंह, कृष्ण शंकर दीक्षित, सीमा, सुमित्रा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed