{"_id":"5978e4274f1c1b123a8b471d","slug":"181501094951-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान व घर से तीन लाख का सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान व घर से तीन लाख का सामान उड़ाया
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान व घर से सामान उड़ाया
डलमऊ-खीरों (रायबरेली)। दो थाना क्षेत्रों से चोरों ने कीमती माल पार कर दिया। डलमऊ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और खीरों इलाके में एक घर में चोरी हुई। पुलिस का कहना है कि घटनाओं की जांच की जा रही है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मुराईबाग कस्बे में पुलिस पिकेट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित अमन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने सारा कीमती सामान पार कर दिया। मंगलवार रात हुई चोरी की जानकारी बुधवार को सुबह होने पर दुकानदारों और आसपास के लोगों को हुई तो व्यापारियों में नाराजगी फैल गई। सूचना मिलने पर दुकान मालिक दीपक कुमार निवासी मोहल्ला चौहट्टा ने पुलिस को तहरीर दी। दुकानदार ने बताया कि दो लाख का सामान चोरी गया है। कोतवाली प्रभारी दीपचंद्र ने बताया जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उधर खीरों थाना क्षेत्र के नोनैरा गांव मे मंगलवार रात चोरों ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर कीमती सामान पार कर दिया। नोनैरा गांव निवासिनी सावित्री पत्नी स्व. श्रीगोपाल पासी ने खीरों थाने मे तहरीर देकर बताया की वह अपनी रिश्तेदारी में गई थी। घर पर उसका छोटा बेटा अकेले था। रात 10 बजे वह खाना खाकर दरवाजे पर सो गया। चोर उसके घर की पीछे की दीवार से चढ़कर आंगन में उतरे और कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखा बक्सा उठा ले गए। बक्से में सोने की तीन नथुनी, एक अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, पांच हजार रुपये नकद थे। सुबह जब बेटा सोे कर उठा तथा घर का ताला टूटा देखा तो उसने उसको घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों के खोजबीन करने पर गन्ने के खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया की जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।