{"_id":"5c8bf154bdec2213f41348d3","slug":"171552675156-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में संदिग्ध हालत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में संदिग्ध हालत में युवक की मौत
विज्ञापन
जगतपुर ( रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र आनंदापुर मजरे मनोहरगंज के एक युवक की बुधवार को दिल्ली में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन शव लेकर घर आ गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवारीजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
गांव का राजेंद्र कुमार मंगोलपुरी दिल्ली में एक जूता कंपनी में मजदूरों की सप्लाई करता था। बुधवार की रात उसका शव कमरे में पड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
सूचना पर घर के लोग दिल्ली पहुंचे और शव लेकर गांव आ गए और पुलिस को सूचना दी। मृतक के गले एवं बाईं आंख एवं बाएं हाथ पर चोटों के निशान मिले हैं।
मृतक की पत्नी रेखा भी पति के साथ ही रहती थी, लेकिन 15 दिन पूर्व वह गांव चली आई थी। परिवारीजनों को आशंका है कि पैसे के लेन-देन में राजेंद्र की हत्या की गई है। बताते हैं कि उसका छोटा भाई सतीश भी दिल्ली में ही रहता है। दो दिन पहले वह भी घर चला आया था।
विज्ञापन
मृतक के दादा नंदलाल ने जगतपुर कोतवाली में हत्या की आशंका की तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि दिल्ली की घटना हैं। सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।