{"_id":"5c460cd5bdec22739e2a4589","slug":"171548094677-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"850 संविदाकर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
850 संविदाकर्मी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
विज्ञापन
रायबरेली। समान कार्य, समान वेतन सहित कई मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में काम कर रहे करीब 850 संविदा कर्मचारी सोमवार से मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय के अलावा सभी सीएचसी व पीएचसी में संविदा कर्मियों ने कामकाज नहीं किया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं।
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि लगातार प्रयास के बाद भी मांगाें को पूरा नहीं किया गया है। 20 जनवरी को मांगें पूरी किए जाने के संबंध में चेतावनी ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद भी सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम कर रहे संविदा कर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया। सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई है। जब तक मांगें पूरी नहीं की जाएंगी, तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। कोई भी संविदाकर्मी अस्पतालों में काम नहीं करेगा।
हड़ताल के कारण आशीर्वाद योजना के तहत स्कूलों में बच्चों की जांच करने के लिए टीमें नहीं पहुंचीं। इसके अलावा जेएसवाई सहित अन्य कार्यक्रमों में भुगतान संबंधी प्रक्रिया भी प्रभावित हो गई है। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान महामंत्री नीरज मौर्या, डॉ. सौरभ शर्मा, राजेंद्र तिवारी, आलोक बाजपेयी, प्रेमचंद्र शर्मा, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. कमलेश, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वर्जन
पहला दिन होने के कारण ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। किसी तरह काम को पूरा कराया जा रहा है। अधिक दिनों तक हड़ताल होने पर समस्या का सामना करना पड़ेगा। हालांकि संविदा कर्मियों की मांगें शासन स्तर से ही पूरी हो सकेगी। सभी मांगें शासन स्तर की ही हैं।
डॉ. डीके सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी