{"_id":"5c3cd650bdec2273aa6b9eb6","slug":"171547490896-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजापुर रजबहे की पटरी कटी, 100 बीघे फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजापुर रजबहे की पटरी कटी, 100 बीघे फसल डूबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक क्षेत्र में रविवार की रात राजापुर रजबहा की पटरी कट जाने से करीब 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसानों ने इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे किसानों में नाराजगी है। कहा कि रजबहे में लगातार पानी आ रहा है। यदि पानी नहीं रोका गया तो और खेतों में भी पानी भर जाएगा।
राजामऊ रजबहा में जगह-जगह पटरियां जर्जर हैं। कई साल से पटरियों की मरम्मत नहीं कराई गई। यही वजह है कि आए दिन कहीं न कहीं पटरियां कट जाती हैं। दिलावलगढ़ के पास पटरी कट गई। रात भर पानी बहने से भीखीपुर, युसुफनगर, दिलावगढ़ गांव के किसानों के खेतों में पानी भर गया।
किसानों का कहना है कि गेहूं, मटर, सरसों की फसल में पानी भर गया है। अभी खेतों में पानी जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को नहर कटने के बाबत जानकारी दी गई, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया।
विज्ञापन
राजापुर रजबहा, मो. सज्जाद, इसरार, एजाज, शकील अहमद ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ता है। नहरों की सफाई के नाम पर खानापूरी की जाती है। तिलोई एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर नहर के पानी को बंद कराकर कटान को बंधवाया जाएगा।