{"_id":"5b9bffe8867a557fe0598923","slug":"171536950248-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी फिर शर्मसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी फिर शर्मसार
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर थाने में तैनात दरोगा ने मोेबाइल पर अश्लील पिक्चर दिखाकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। डरी-सहमी छात्रा ने प्रकरण की शिकायत एसपी से की है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ महाराजगंज को सौंपी है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक छात्रा (16) का आरोप है कि एक सप्ताह पहले थाने में तैनात दरोगा घर आया। मोबाइल पर अश्लील पिक्चर दिखाकर उसके साथ छेड़खानी की।
विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। थाने में प्रकरण की शिकायत की गई, लेकिन दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी सुजाता सिंह से कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
जमीन विवाद का मामला : एसपी
पीड़ित पक्ष ने ग्राम समाज की जमीन पर घूरा लगा लिया था, जिसे पुलिस के साथ राजस्व टीम ने हटा दिया था। इसके बाद भी पीड़ित पक्ष ने जमीन पर कब्जा कर लिया था।
दूसरे पक्ष की शिकायत पर दरोगा महेंद्र सिंह और लेखपाल गांव जाकर दोबारा कब्जा न करने की बात कही थी। यह मामला उनके संज्ञान में आया है।
इसके बावजूद छात्रा की शिकायत पर सीओ महाराजगंज गोपीनाथ सोनी से प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में दरोगा दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुजाता सिंह, एसपी