{"_id":"5b995cab867a557f685fa297","slug":"171536777387-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोक केे बाद निर्माणाधीन भवनों का सूची तीन दिन में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोक केे बाद निर्माणाधीन भवनों का सूची तीन दिन में तलब
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। चालान और नोटिस के बाद भी अवैध भवनों में काम जारी रखने वाले भवन मालिकों पर शिकंजा कस गया है। पांच भवन मालिकों पर जुर्माना करने के बाद आरडीए शहर में अवैध रूप से निर्माणाधीन अन्य सभी भवनों की सूची तैयार कर रहा है। जोन के अवर अभियंताओं को तीन दिन के अंदर रोक के बाद भी निर्माणाधीन भवनों की सूची देने के आदेश दिए गए हैं।
शहर में अवैध रूप से भवनों के निर्माण का काम धड़ल्ले से चल रहा है। आरडीए की ओर से काम बंद करने की नोटिस मिलने के बाद भी भवन मालिक निर्माण कार्य को बंद नहीं करा रहे हैं।
मामले में पांच भवनों के मालिकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। शहर में और भी अवैध रूप से निर्माणाधीन भवन हैं। इन भवनों पर भी जुर्माना करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर सचिव ने सभी जोन के अवर अभियंताओं को उनके क्षेत्र में ऐसे निर्माणाधीन भवनों की सूची उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं, जिन्हें नोटिस देकर काम बंद करने के आदेश दिए गए थे या फिर भवनों को सील कर दिया गया था।
यहां बताते चले कि कई सील भवनों में फिनिशिंग का काम चल रहा है। आरडीए के सचिव एके राय ने बताया कि अवर अभियंताओं से तीन दिन में सूची मांगी गई है। सूची आते ही सभी लोगों पर जुर्माना किया जाएगा।