{"_id":"5b5223ea4f1c1b07788b5109","slug":"171532109802-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआई से मारपीट करने का आरोपी कंडक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीआई से मारपीट करने का आरोपी कंडक्टर निलंबित
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रायबरेली डिपो में तैनात एक परिचालक कमाई के चक्कर में बिना टिकट के ही पांच मुसाफिरों को सफर करा रहा था। चेकिंग के लिए सहायक यातायात निरीक्षकों ने जब बस को रोका तो परिचालक ने प्रयाग डिपो के दो टीआई के साथ मारपीट की। इस मामले की पुलिस जहां प्रकरण की जांच कर रही है, वहीं एआरएम ने परिचालक को निलंबित कर दिया है।
13 जुलाई को रायबरेली डिपो की बस इलाहाबाद गई थी। इलाहाबाद से सवारियां भरकर रायबरेली लौट रही थी। बताया जाता है कि इलाहाबाद के मलाका के पास प्रयाग डिपो में तैनात दो टीआई ने चेकिंग के लिए बस को रोक लिया। टीआई भोला सिंह समेत दो सहायक यातायात निरीक्षकों ने चेकिंग शुरू की तो परिचालक उनसे भिड़ गया। टीआई की मानें तो बिना टिकट के पांच मुसाफिरों को सफर कराया जा रहा था। टिकटिंग मशीन चेक करने का प्रयास किया तो परिचालक ने मशीन भी नहीं दी। परिचालक ने दोनों सहायक यातायात निरीक्षकों के साथ मारपीट की। इस मामले की इलाहाबाद पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उधर, रायबरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैलाश राम ने बताया कि दो टीआई के साथ हाथापाई व मारपीट करने वाले परिचालक इमरान अहमद को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।