{"_id":"5b1825784f1c1bb06e8b6921","slug":"171528309112-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो ने साइकिल सवार सब्जी व्यापारी को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो ने साइकिल सवार सब्जी व्यापारी को रौंदा, मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसयूवी ने व्यापारी को रौंदा
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने साइकिल सवार व्यापारी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
भागीपुर गांव निवासी छेदीलाल (58) बुधवार सुबह अपनी साइकिल से ऊंचाहार सब्जी मंडी जा रहा था। बाबूगंज के पास लखनऊ की तरफ आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में छेदीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। सब्जी व्यापारी की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि चार साल पहले घटनास्थल के निकट ही हुए सड़क हादसे में ही छेदीलाल की पत्नी की भी मौत हो गई थी। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।