{"_id":"5a0355414f1c1b72548bbc25","slug":"171510167873-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायलों के लिए एनटीपीसी कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायलों के लिए एनटीपीसी कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायलों के लिए एनटीपीसी कर्मियों ने किया रक्तदान
रायबरेली। एनटीपीसी में हुए विस्फोटमें घायल श्रमिकों में रक्त की कमी को दूर करने के लिए एनटीपीसी के अधिकारी और कर्मचारी आगे आए हैं। बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिल्ली और लखनऊ के अस्पतालों में ब्लड डोनेट किया। साथ ही घायलों के जल्द ही ठीक होने की कामना भी की।
दिल्ली के अपोलो अस्पताल में 24 यूनिट, एम्स में 5 और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 3 यूनिट तथा लखनऊ के एसजीपीजीआई में 4 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया है। पीड़ितों की त्वरित मदद के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की सेवा अस्पतालों में ली जी रही है। पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को दिल्ली एवं लखनऊ में कोई परेशानी न हो, इसके लिए उन्हे एनटीपीसी के अतिथि घरों में रखा गया है तथा उनके अस्पताल ले जाने और ले आने की भी व्यवस्था भी की गई है।
एनटीपीसी ने ऊंचाहार हादसे के घायलों के समुचित रूप से देख रेख हो, इसके लिए मरीजों को लखनऊ से 13 बार एयर एंबुलेंस तथा 2 बार इंडियन एयर फोर्स के जहाज से दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घायलों एवं उनके परिवार के सदस्यों को सहायता प्रदान करने के लिए एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं से 200 से अधिक कर्मचारी राहत प्रदान करने सहयोग कर रहे हैं।