फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15 पदों के लिए 31 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

15 पदों के लिए 31 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
15 पदों के लिए 31 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद
31 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद
विज्ञापन

रायबरेली। दीवानी कचहरी स्थित सेंट्रलबार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर शुक्रवार को बार के लाइब्रेरी भवन में मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान में 88 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह अब 15 पदों के लिए 31 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। 14 अक्तूबर तक मतगणना कराई जाएगी। देर शाम तक परिणाम आने की संभावना बताई जा रही है।

सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही। दोपहर बाद मतदान तेजी से हुआ। शाम पांच बजे तक 1545 में से 1364 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। महत्वपूर्ण समझे जाने वाले पद अध्यक्ष, महामंत्री समेत 15 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। गौरतलब है कि कार्यकारिणी के 22 पद के लिए चुनाव प्रक्रिया चल रही है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद, वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए निर्वाचन पहले ही तय हो चुका है। प्रभारी जिला जज तरुण सक्सेना ने भी मतदान स्थल पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया का जायजा लिया। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद मो. नवाब, वीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव, चुनाव कमेटी के शिवकुमार शुक्ला, ओपी सिंह, सुहैल सिद्दीकी आदि ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर सभी अधिवक्ता मतदाताओं का आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed