{"_id":"597a2b3d4f1c1b8f718b474d","slug":"171501178685-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल में हड़ताल से ठप रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल में हड़ताल से ठप रहा कामकाज
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल में हड़ताल से ठप रहा कामकाज
रायबरेली। बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया और प्रबंधन को कोसा। यूनियन नेताओं ने कहा कि उनकी तीन सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया तो जल्द ही फिर आंदोलन छेड़ा जाएगा। हड़ताल से जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों में स्थित दफ्तरों में कामकाज ठप रहा। कहीं पर टेलीफोन के बिल जमा नहीं हुए तो किसी को सिम नहीं मिल पाए। इससे जरूरतमंद लोग इधर-उधर भटकते रहे।
फीरोज गांधी कॉलोनी स्थित बीएसएनएल दफ्तर में तैनात अधिकारी और कर्मचारी दफ्तरों में जाने के बजाय मुख्य गेट पर एकत्र हुए। केंद्रीय नेतृत्व पर आह्वान पर सभी संगठनों ने एक साथ धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अफसरों और कर्मचारियों की हड़ताल से बिल और सिम काउंटरों में सन्नाटा रहा। समस्या लेकर आने वाले लोग बैरंग लैटे। जिला मुख्यालय के अलावा बिलिंग सेंटर सलोन, बछरावां, लालगंज में भी लोग टेलीफोन बिल जमा करने आए, लेकिन उनको खाली हाथ लौटना पड़ा।
जिले से लेकर ग्रामीण अंचलों में तैनात करीब 150 से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे टेलीफोन की समस्याओं को लेकर दफ्तरों में पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। जिला मुख्यालय पर आयोजित धरना स्थल पर कर्मचारी नेताओं आरपी चौधरी, राजेश कुमार, सुनील कुमार दुबे, हरिकेश मौर्य, बीएन तिवारी, अहमद अशरफ खान, रामकुमार मौर्य ने कहा कि वेतन रिवीजन की समस्या हल करने, पेंशन का रिवीजन करने और सभी को पेंशन का लाभ दिए जाने की पुरजोर मांग की।