{"_id":"6111701c8ebc3e7ad139a006","slug":"170-players-participated-in-the-trial-of-cricket-raibaraily-news-lko5906491165","type":"story","status":"publish","title_hn":"170 खिलाड़ियों ने क्रिकेट के ट्रायल में भाग लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
170 खिलाड़ियों ने क्रिकेट के ट्रायल में भाग लिया
विज्ञापन
रायबरेली। रायबरेली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की ओर से सोमवार को अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रॉयल कराया गया। जिसमें 170 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के लिए सुबह से ही जिले भर के युवा खिलाड़ियों का जमावड़ा स्टेडियम में लगने लगा। सभी युवा खिलाड़ियों ने उत्साहित होकर चयनकर्ताओं के सामने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। यूपीसीए के मुख्य चयनकर्ता व पूर्व रणजी खिलाड़ी उबैद कमाल एवं उत्तर प्रदेश के चयनकर्ता व पूर्व रणजी खिलाड़ी कमलकांत कनौजिया ने खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने की कोशिश की।
द्वितीय चरण के ट्रॉयल के दौरान बारिश हो जाने से प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी। इसलिए द्वितीय चरण के बचे हुए खिलाड़ियों का ट्रॉयल मंगलवार को सुबह 9 बजे से होगा। ट्रॉयल के संयोजक मोहम्मद फहीम ने बताया कि 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश की अंडर-23, अंडर-25 एवं रणजी ट्रॉफी तथा महिला के सभी आयु वर्ग का क्रिकेट ट्रॉयल भी सुबह 9 बजे से कराया जाएगा।