{"_id":"5cd1d641bdec220700633103","slug":"161557255745-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"84 टेबलों पर 336 कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
84 टेबलों पर 336 कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
84 टेबलों पर 336 कर्मचारी करेंगे वोटों की गिनती
रायबरेली। मतदान के बाद अब 23 मई को मतगणना कराने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। विधानसभा क्षेत्रवार 14-14 टेबल मतगणना के लिए लगेंगी। इसके लिए सभी एआरओ के लिए भी विधानसभा क्षेत्रवार एक-एक टेबल लगाई जाएगी।
84 टेबलों पर 336 कर्मचारी विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना करेंगे। मतगणना कार्य में एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रत्येक टेबल पर रहेगा।
इसके अलावा प्रत्येक हाल में दो-दो अतिरिक्त माइक्रो ऑब्जर्वर काम करेंगे। चुनाव होने के बाद जिला प्रशासन अब मतगणना कराने की प्रक्रिया में जुट गया है।
गोरा बाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेें मतगणना कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को 20 मई को सुबह की पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। दूसरी पाली में मतगणना कार्य में लगने वाले माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
मतगणना कार्य में 84-84 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाए जाएंगे। मतगणना कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तैयार की जा रही है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 23 मई को होने वाली मतगणना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध होंगे। सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर सहित सुरक्षा के अन्य इंतजाम रहेंगे। मतगणना कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मतगणना कार्य को पूरी मुस्तैदी लगन एवं त्वरित गति से संपन्न कराया जाएगा। बिना पास के किसी को भी परिसर में इंट्री नहीं मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि मतगणना कार्य पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से कराया जाएगा।
मतगणना के सभी कक्षों के साथ ही अन्य जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गेट पर मेटल डिटेक्टर लगेगा। बिना पास के किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।