{"_id":"5c460cc1bdec22736a768864","slug":"161548094657-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिकाएं होंगी शिक्षित, तभी समाज से दूर होंगी कुरीतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिकाएं होंगी शिक्षित, तभी समाज से दूर होंगी कुरीतियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज (रायबरेली)। समाज में जो भी कुरीतियां हैं, उनको समाप्त करने के लिए बालिका शिक्षा पर अत्यधिक ध्यान देना जरूरी है। समाज में फैली कुरीतियों को नष्ट करने के लिए नारी शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण कोई दूसरी बात नहीं हो सकती।
महिलाएं अब किसी से कमजोर नहीं हैं। बस उन्हें अपनी शक्ति पहचानने की जरूरत है। नारी शिक्षित होती है तो पूरे समाज को नेक रास्ता दिखाने में समर्थवान होती है। कुछ इस तरह की बातों पर चर्चा करने के लिए सोमवार को महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अपराजिता की 100 मिलियस स्माइल्स मुहिम के तहत परिचर्चा हुई। इसमें महिलाओं ने नारी शिक्षा को लेकर अपनी बात को बेबाकी के साथ रखा।
एक नारी शिक्षित होती है तो दो परिवारों को जोड़ने का कार्य करती है। पूरे समाज को संस्कार युक्त करने का कार्य करती है। इसलिए नारी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा यदि प्राप्त हो गई तो निश्चित ही देश अपराध मुक्त हो जाएगा। वेद पुराणों में भी नारी के सम्मान को लेकर विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन
- डॉ. अनीता सिंह, अंग्रेजी प्रवक्ता
यदि नारी का उत्थान करना है तो सर्वप्रथम भ्रूण हत्या, बाल विवाह व नारी शिक्षा से ऊपर उठकर हमें अपनी बच्चियों को मुख्यधारा में लाना होगा, जिससे निश्चित ही देश अपराध मुक्त होगा। सरकारों की मुहिम है कि 1090 और यूपी हंड्रेड जैसे नंबर का प्रयोग करके हमारी बच्चियां सुरक्षित रहें।
- रामानुज सिंह, विज्ञान प्रवक्ता
समाज में जो कुरीतियां फैली हैं, उनको नष्ट करने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा से समृद्धि आएगी, शिक्षा से ज्ञान की वृद्धि होगी। नारी यदि शिक्षित है तो आने वाली पीढ़ी भी शिक्षित होगी। हमें अपनी बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज के भी विषय में जानकारी देते रहना चाहिए और समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।
-सुलेखा पांडेय, प्रधानाचार्य
भारत में यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह समेत अन्य उत्पीड़न के आंकड़े दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वर्ष 1997 में सर्वोच्च न्यायालय ने यौन उत्पीड़न के खिलाफ एक विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में होने वाले बाल विवाहों का 40 प्रतिशत अकेले भारत में होता है। भ्रूण हत्या के मद्देनजर इस पर प्रतिबंध लगाने का सराहनीय कार्य भारत सरकार ने किया है।
- नाजिस बानो, हिंदी प्रवक्ता
जिस घर में नारी का सम्मान होता है, उस घर में देवत्व का वास होता है। यह वेद पुराणों ने भी कहा है। हमारे मनीषियों ने भी कहा है और यदि नारी शिक्षित हो जाए तो निश्चित ही समाज में कुरीतियों को समाप्त कर सकती है।
- निदा खातून, छात्रा
बेटियों को जितना ज्यादा शिक्षित किया जाएगा, समाज उतना ही ज्यादा विकसित होगा। संस्कार युक्त होगा। सामाजिक समरसता बढ़ेगी। समाज में बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे समाज आगे बढ़ सके।
- शिवानी निर्मल, छात्रा
पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां मुहिम चलाकर देश में नारियों को सम्मान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही यह मुहिम निश्चित ही नारी सम्मान के लिए गौरव का विषय है।
- कंचन वर्मा, छात्रा
नारी को शिक्षा दिलाने से दो परिवार ही नहीं, अपितु सैकड़ों लोगों को प्रत्यक्ष लाभ दिखाई देता है। इसलिए रूढ़िवादिता में न फंसते हुए समाज के हर व्यक्ति को नारी शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि बेटी शिक्षित होगी तो स्वच्छ समाज का निर्माण करने में भी सहायक होगी।
- प्राची सिंह, छात्रा
समाज को आगे बढ़ाने के लिए बेटियों को शिक्षित करने की आवश्यकता है। जनपद की सुधा सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और किरण बेदी भी नारी ही हैं, जिन्होंने समय आने पर विश्व में देश का नाम रोशन किया है।
- भावना सिंह, छात्रा
नारी शिक्षा पर किसी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। सरकार ने भी निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कर रखी है। अभिभावकों को जागरूक होना चाहिए, क्योंकि जब नारी शिक्षित हो जाएगी तो निश्चित ही परिवार के सारे संकट हरने में सहायक होगी। पुरुषों से कहीं कम नारियां आज नहीं रहीं। मोटरसाइकिल से लेकर हवाई जहाज तक चलाने का कार्य नारियां कर रही हैं।
- नरगिस बानो, छात्रा
नारी सुरक्षा के लिए और अधिक सुरक्षा का प्रबंध होना चाहिए, जिससे रात में भी नारियां स्वच्छंद होकर बाहर भ्रमण कर सकें। अपने निश्चित गंतव्य तक पहुंचने में उनके मन में कोई झिझक न हो।
- कामाक्षी मिश्रा, छात्रा
नारियां किसी पुरुष से कमजोर नहीं हैं। नारी का सम्मान होगा तो समाज में समरसता रहेगी। नारी अपमानित हुई तो समस्या भी निश्चित ही होगी। शिक्षित नारी सुसंस्कारी गृहणी के रूप में होती है।
- आराधना श्रीवास्तव, छात्रा
शिक्षा संस्कारों को जन्म देती है। नारी को यदि शिक्षित किया जाए तो निश्चित ही वह आने वाली संतानों में अच्छे संस्कारों का समावेश करेगी और वही अच्छे संस्कार समाज में नाम रोशन करेंगे
- रेनू मौर्य, छात्रा
अपराजिता हंड्रेड मिलियन स्माइल्स का यह कार्यक्रम निश्चित ही मेधावियों व छात्राओं को अपने सम्मान की याद दिलाती है। समाज को संस्कार युक्त विकसित करना है तो नारियों की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।
- नंदिनी, छात्रा
नारी सुरक्षा के लिए सरकारों को भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। समाज में नारियों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने के लिए सरकारों को भी मुहिम चलाना चाहिए। अपराधियों को कठोर कार्यवाही का निर्देश होना चाहिए, जिससे किसी के जीवन को बर्बाद करने से पहले अपराधी को सौ बार सोचना पड़े।
- अर्पिता, छात्रा
अपराजिता का अर्थ, जिसको कोई पराजित न कर सके। नारी को पराजित करने का सामर्थ्य किसी में नहीं है। सिर्फ नारियों को अपने सम्मान की पहचान होनी चाहिए। नारियों को शिक्षित करने से ही समाज का लाभ होगा।
- आफरीन, छात्रा