फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दफ्तरों में हर शनिवार को अफसर लगाएंगे झाड़ू

दफ्तरों में हर शनिवार को अफसर लगाएंगे झाड़ू

Fri, 01 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
दफ्तरों में हर शनिवार को अफसर लगाएंगे झाड़ू
दफ्तरों में हर शनिवार को झाड़ू लगाएंगे अफसर
विज्ञापन



रायबरेली। सरकारी दफ्तरों में अब हर शनिवार को अफसर झाडू़ थामेंगे दिखेंगे। डीएम ने हर शनिवार को एक घंटे तक दफ्तरों में सफाई अभियान का फरमान जारी किया है।


दोपहर तीन से चार बजे के बीच यह अभियान चलेगा। कार्यालय के अंदर व बाहर परिसर को साफ-सुथरा रखना होगा। इसकी मॉनिटरिंग के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें अधिकारी अभियान की सभी फोटो डालेंगे। अचानक दफ्तरों में निरीक्षण में कमियां मिलने पर संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने प्रत्येक सप्ताह के शनिवार को तय कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दिन अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक दफ्तर को साफ-सुथरा करने का काम करेंगे। गंदगी की सफाई के साथ ही फाइलों का रखरखाव भी दुरुस्त करना होगा।


दफ्तर के सामने भी साफ-सफाई रखनी होगी। शनिवार को विभागों में की गई साफ-सफाई के फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डालना होगा। डीएम के साथ ही एडीएम इसकी समीक्षा करेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही करने पर विभागध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed