फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गलन भरी ठंड ने किया बेहाल

गलन भरी ठंड ने किया बेहाल

Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
गलन भरी ठंड ने किया बेहाल
दिनभर छायी रही बदली
विज्ञापन

रायबरेली । जिले में कड़ाके की सर्दी का सितम बढ़ गया है। शुक्रवार को गलन भरी ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिनभर आसमान में बदली छाई रही। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। लोग घरों में ही दुबके रहे और सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों पर भी यात्री ठंड से ठिठुरते हुए देखे गए। उपकृषि निदेशक महेंद्र सिंह का कहना है कि मौसम में रोज बदलाव हो रहा है। ऐसे में किसान खेती के प्रति सतर्क रहें।उधर महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में ठंड लगने से एक ट्रैक्टर चालक बेहोश हो गया। इससे अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे एक चाय को होटल में घुस गया। होटल पर खड़ा एक किशोर और चालक घायल हो गया। लोगों ने दोनों सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के समरहदा मजरे सिकंदरपुर गांव निवासी राजाराम (40) ट्रैक्टर चलाता है। वह किसी काम से ट्रैक्टर लेकर महराजगंज की ओर जा रहा था। बताते हैं कि ठंड लगने से राजाराम ट्रैक्टर चलाते-चलाते मऊ बाजार के पास बेहोश हो गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गुमटी में जाकर घुस गया। इससे गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान के सामने खड़ा अमन कुमार (14) पुत्र विनोद कुमार निवासी मऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक राजाराम भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed