फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो को स्वाइन फ्लू, दो डेंगू और एक रोगी को हुआ चिकनगुनिया

दो को स्वाइन फ्लू, दो डेंगू और एक रोगी को हुआ चिकनगुनिया

Wed, 06 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
दो को स्वाइन फ्लू, दो डेंगू और एक रोगी को हुआ चिकनगुनिया
दो को स्वाइन फ्लू, दो को डेंगू और एक को हुआ चिकनगुनिया
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में दो लोग स्वाइन फ्लू और दो डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। साथ ही एक महिला चिकनगुनिया का शिकार हो गई है। इसकी जानकारी मिलने से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन स्वास्थ्य टीम को रोगियों के घर पर भेजा गया और उनके परिवारीजनों को दवाएं दी गई। दवा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम से इलाज में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है।
बछरावां कस्बे के रहने वाले सात साल के बच्चे को स्वाइन फ्लू हो गया था। इसका इलाज चल रहा है। अब उसकी मां को भी स्वाइन फ्लू हो गया है। लखनऊ के एक निजी क्लीनिक में मां का भी इलाज कराया जा रहा है। शहर के प्रगतिपुरम कॉलोनी निवासी एक युवक भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के कदीर बाबा चौराहा निवासी युवक और पहाड़पुर के रहने वाले एक युवक को डेंगू हो गया है। इन सभी का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह शहर के जेल रोड की रहने वाली एक महिला को चिकनगुनिया हो गया है। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज होना बताया जा रहा है। जिले में चिकनगुनिया का यह पहला मामला है। इसकी जानकारी मिलने पर डॉ. अजय कुमार, सुंदरलाल की टीम बीमार लोगों के घरों पर पहुंची। परिवारीजनों को दवाएं दी। मोहल्ले में दवा का छिड़काव कराया। सीएमओ डॉ. डीके सिंह का कहना है कि जिले में स्वाइन फ्लू के दो, डेंगू के दो और चिकनगुनिया से एक के बीमार होने का एक केस सामने आया है। इस पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य टीम घरों पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed