फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रहस्यमय तरीके से पांच और महिलाओं की कटी चोटियां

रहस्यमय तरीके से पांच और महिलाओं की कटी चोटियां

Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
रहस्यमय तरीके से पांच और महिलाओं की कटी चोटियां
पांच और महिलाओं ने किया चोटी कटने का दावा
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में पांच और महिलाओं ने रहस्यमय तरीके से चोटी कटने का दावा किया है। सलोन के अतागंज उसरी गांव की रहने वाली आरती (18) पुत्री सुरेश का दावा है कि सोमवार रात घर के बाहर बरामदे में मां के साथ सो रही थी। सुबह उठी तो चोटी कटी थी। इससे घबरा कर वो बेहोश हो गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के बाद होश आया। इसी क्षेत्र के रोशन अली का पुरवा मजरे रसूलपुर की रहने वाली मझली (40) पत्नी कमलेश कुमार का दावा है कि मंगलवार दोपहर घर के बाहर बरामदे में लेटी थी। सिर में हल्का सा दर्द जैसा हुआ। देखा तो इनकी चोटी कट चुकी थी। रसूलपुर गांव की रहने वाली बीना देवी (35) पत्नी समरजीत का दावा है कि वो बरामदे में सो रही थी। उसकी भी चोटी कट गई। जानकारी होने पर बेहोश हो गई। अस्पताल में उसे होश आया। शिवगढ़ के गुमावां गांव की रहने वाली रानी (40) पत्नी खुशीराम मौर्य का दावा है कि सोमवार रात उसकी चोटी कट गई। थानाध्यक्ष लालचंद्र सरोज का कहना है कि सब अफवाह हैं। मामलों की जांच कराई जा रही है। जगतपुर थाना क्षेत्र के करौती गांव की रहने वाली श्यामा देवी (35) का दावा है कि वो रात में सो रही थी। इसी दौरान उसकी चोटी कट गई। जानकारी होने पर बेहोश हो गई। उसे सीएचसी लाया गया, जहां इलाज होने पर होश आया। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहन है कि अफवाह है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed