{"_id":"594d668f4f1c1be51b8b4a13","slug":"161498244751-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करके खाते से निकाल लिए 49 हजार रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करके खाते से निकाल लिए 49 हजार रूपये
Updated Sat, 24 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धोखाधड़ी करके खाते से निकाले 49 हजार रुपये
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के एक छात्र के खाते से धोखाधड़ी करके 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। गदागंज थाना क्षेत्र के सरदारगंज मजरे हमीरमऊ निवासी एवं बीएससी के छात्र पवन सिंह ने शुक्रवार को डीएम को बताया कि घर वालों ने उसे इलाहाबाद में सिविल की तैयारी के लिए रुपये दिए थे, जिसे इंडियन ओवरसीज बैेंक के खाते में जमा कर दिए थे। 21 जून को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। उसने कहा कि वह बैंक से बोल रहा हूं, आपका एटीएम लॉक हो गया है। एटीएम चालू करने के लिए कोड बताइए। कोड बताने पर उसके खाते से 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। मैसेज आने पर एटीएम को लॉक करा दिया गया। थाने में तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। डीएम अभय सिंह ने पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।