{"_id":"5cf96abfbdec2207272c605f","slug":"155984965817-raibaraily-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलमऊ एसडीएम व तहसीलदार आज तलब, लेखपाल भी बुलाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलमऊ एसडीएम व तहसीलदार आज तलब, लेखपाल भी बुलाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डलमऊ एसडीएम व तहसीलदार आज तलब, लेखपाल भी बुलाए गए
रायबरेली। लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को दिए गए प्रशस्तिपत्र में ‘सम्मानित लेखपालों के असहयोग से उत्पन्न विषम परिस्थितियों में आप द्वारा सराहनीय योगदान किए जाने पर प्रशंसा की बात लिखे जाने’ व मनमाने तरीके से सभी लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले जाने के मामले में डीएम नेहा शर्मा ने डलमऊ की एसडीएम सविता यादव और तहसीलदार रामकुमार शुक्ला को 7 जून को तलब किया है। इसके अलावा लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।
मालूम हो कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद प्रशासन ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। एक जून को डलमऊ तहसील प्रशासन ने लेखपालों को छोड़कर अन्य लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम डलमऊ, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के हस्ताक्षरयुक्त प्रशस्तिपत्र में लोकसभा चुनाव में क्षेत्र के लेखपालों के सहयोग न करने की बात स्पष्ट लिख दी गई थी।
साथ ही सभी लेखपालों के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए गए थे। मामले को लेकर लेखपाल संघ काफी नाराज है। मामले के पटाक्षेप के लिए डीएम ने डलमऊ एसडीएम व तहसीलदार को तलब करने के साथ ही लेखपालों को भी बुलाया है। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि एसडीएम व तहसीलदार के साथ ही लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को 7 जून को बुलाया गया है। आमने-सामने बात करनेे के बाद मामले में निर्णय लिया जाएगा।