फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   इंदिरा उद्यान अब होगा हाईटेक और हाईमास्क लाइट से होगा जगमग

इंदिरा उद्यान अब होगा हाईटेक और हाईमास्क लाइट से होगा जगमग

Fri, 07 Jun 2019 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा उद्यान अब होगा हाईटेक और हाईमास्क लाइट से होगा जगमग
इंदिरा उद्यान अब होगा हाईटेक
विज्ञापन

रायबरेली। लंबे समय से उपेक्षा का शिकार शहर के इकलौते इंदिरा गांधी उद्यान को हाईटेक बनाने का काम शुरू हो गया है। हाईमास्ट लाइटें लगवाकर उद्यान को जगमग किया जा रहा है। इससे रात में भी घूमने फिरने वाले लोगों को परेशानी नहीं होगी।

उद्यान में रोजाना पांच हजार से अधिक लोग आते हैं, लेकिन शाम को प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण अंधेरा होने से पहले ही सन्नाटा पसर जाता था।

शहर में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मामा चौराहे पर इंदिरा गांधी वानस्पतिक उद्योग शहर के लोगों के लिए शाम को घूमने-फिरनेे के लिए बनाया गया था। पिछले कुछ वर्षोें से यह उद्यान उपेक्षा का शिकार हो गया था।
विज्ञापन


स्थिति यह हो गई कि यहां लोगों आना ही कम कर दिया। प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने से शाम को अंधेरा होने के कारण समस्याएं थीं। डीएम नेहा शर्मा ने यहां पदभार ग्रहण करने के बाद उद्यान का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने पर गंभीर रुख अपनाते हुए क्रिटिकल गैप योजना से प्रकाश की व्यवस्था कराने के लिए बजट दिया। हालांकि चुनाव से पहले ही बजट मिल गया था, लेकिन अधिसूचना खत्म होने के बाद उद्यान को सजाने व संवारने का काम शुरू हो गया है।

हाई मास्ट लाइटें लगवायी जा रही हैं। इससे शाम के वक्त अब लोग अधिक समय से यहां गुजार कसते हैं। इंदिरा गांधी उद्यान को मनमोहक और लोगों को जागरूक करनेे के लिए नमामि गंगे योजना से वॉल पेंटिंग भी कराई जा रही है।

गंगा को स्वच्छ रखने के साथ ही अन्य स्वच्छता से संबंधित चित्र उद्यान की दीवारों पर बनवाए जा रहे हैं। यह चित्र यहां आने वाले लोगों को निश्चित की प्रभावित करेंगे।

जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों और जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में सोलर लाइटें लगेंगी। क्रिटिकल गैप योजना से यह धन खर्च किया जा रहा है। बताते हैं कि कस्तूरबा स्कूलों में पांच-पांच पर उद्यान कार्यालय में दो सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी।


जिला अधिकारी नेहा शर्मा इंदिरा उद्यान में रात के वक्त अंधेरा रहता था। ऐसे में यहां आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रात में प्रकाश की व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइटें लगवाई जा रही हैं।

साथ ही दीवारों पर नमामि गंगे के तहत वॉल पेंटिंग करवाई जा रही है। इससे यहां आने वाले लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed