फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अलविदा पर मस्जिदों में अदा की नमाज, मांगी अमन की दुआ

अलविदा पर मस्जिदों में अदा की नमाज, मांगी अमन की दुआ

Sat, 01 Jun 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अलविदा पर मस्जिदों में अदा की नमाज, मांगी अमन की दुआ
अलविदा पर मस्जिदों में अदा की नमाज
विज्ञापन

रायबरेली। मुकद्दस रमजान के महीने में आखिरी शुक्रवार को अलविदा पर मस्जिदों में उमड़े नमाजियों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआ मांगी।

शहर समेत ग्रामीण इलाकों की सभी मस्जिदों में तय वक्त पर नमाज के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग पहुंचे। मुस्लिम इलाकों के साथ ही मस्जिदों के आसपास भी साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन


सतर्कता के मद्देनजर जिन मस्जिदों में बहुत अधिक भीड़ रही, वहां पुलिस तैनात की गई। कई मस्जिदों में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि बाहर तक लाइन लगी रही, जिससे इन इलाकों में करीब एक से डेढ़ घंटे के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्लामी कैलेंडर में रमजान के महीने का अपना विशेष महत्व है। इस महीने के अंतिम शुक्रवार को अलविदा कहते हैं। वैसे तो हर शुक्रवार को दोपहर में नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन अलविदा पर मस्जिदों में खास रौनक दिखती है।

अलविदा शहर के मुस्लिम इलाकों में भी खास चहल-पहल दिखी। दोपहर में नमाज अदा करने के लिए लोग मस्जिद पहुंचे। कुछ जगहों पर तकरीरें भी हुईं, जिनमें रमजान के महीने में रोजा रखने, कुरानपाक की तिलावत करने के महत्व पर रोशनी डाली गई।

घंटाघर से रेलवे स्टेशन रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक रोड ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। मस्जिद रेलवे स्टेशन, गौसिया मस्जिद उत्तर दरवाजा, मस्जिद हबीब खां, मस्जिद अनवर नगर, सुनहरी मस्जिद वजीरगंज, दायरे की मस्जिद कहारों का अड्डा, मस्जिद उत्तर दरवाजा, मस्जिद दीनशाह, मस्जिद बुखारी शाह, मस्जिद फाटक अब्दुल्ला खां, सुन्नी मरकजी मस्जिद गुलाब रोड, जामा मस्जिद खिन्नीतल्ला समेत सभी मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ उमड़ी।

ज्यादातर मस्जिदों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात किए गए। मुस्लिम इलाकों के साथ ही मस्जिदों के आसपास भी सुबह साफ-सफाई कराने के साथ चूने का छिड़काव करा दिया गया।

अमेठी जिले के जायस नगर स्थित जामा मस्जिद में अलविदा पर नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली पुलिस बल तैनात रहा।

अमेठी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी तिलोई भी पहुंचे। जामा मस्जिद के आसपास मुआयना किया और ट्रैफिक डायवर्जन के निर्देश दिए। नमाज के वक्त उमड़ी भीड़ के चलते मस्जिद के बाहर तक लाइन लगी रही।


जबसे ज्यादा भीड़ जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद में दिखी। जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद सलमान अशरफ ने नमाज अदा कराई। सीओ तिलोई राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed