फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पीआरडी जवानों को तोहफा, थानों व यातायात व्यवस्था में मिलेगी ड्यूटी

पीआरडी जवानों को तोहफा, थानों व यातायात व्यवस्था में मिलेगी ड्यूटी

Thu, 30 May 2019 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
पीआरडी जवानों को तोहफा, थानों व यातायात व्यवस्था में मिलेगी ड्यूटी
पीआरडी जवानों को तोहफा : थानों व यातायात व्यवस्था में मिलेगी ड्यूटी
विज्ञापन

रायबरेली। पीआरडी जवानों को तोहफा मिला है। थानों व यातायात व्यवस्था में इन जवानों को काम देने के आदेश दिए गए हैं। शासन से पत्र आने के बाद यहां जवानों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पहले चरण में जिले के 85 जवानों को रोस्टर के हिसाब से दो-दो महीने थानों व यातायात में तैनात किया जाएगा। इसके लिए जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग को पारिश्रमिक देने के लिए करीब एक करोड़ रुपये भी मिल गए हैं।
विज्ञापन


शासन से तोहफा मिलने के बाद पीआरडी जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जिले में करीब 1800 पीआरडी जवान हैं, लेकिन विभाग की ओर से सत्यापन किया गया तो मात्र 711 जवान ही सक्रिय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मात्र 17 महिला पीआरडी जवान शामिल हैं। कारण काम न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे जवानों ने दूसरे काम शुरू कर दिए। अब शासन ने पीआरड जवानों को ड्यूटी मुहैया कराने का आदेश दिया है।

इसके लिए सभी थानों में तीन-तीन, महिला थाने में छह और यातायात की व्यवस्था के काम में 25 पीआरडी जवानों को ड्यूटी देने के आदेश दिए गए हैं।

जिले के करीब 85 पीआरडी जवानों को हर रोज थानों व यातायात व्यवस्था में ड्यूटी दिए जाने के आदेश के आने के बाद विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात यह कि दो-दो माह के रोस्टर के हिसाब से इन जवानों को थानों पर काम दिया जाएगा।

शासन से पीआरडी जवानों को पारिश्रमिक देने के लिए करीब एक करोड़ रुपये भी विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं। थानों व यातायात से रिपोर्ट आने के बाद पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।

थानों व यातायात व्यवस्था में ड्यूटी लगाए जाने का आदेेश आने के बाद जिले के पीआरडी जवानों में खुशी का माहौल है। ऊंचाहार निवासी पीआडी जवान राजीव कुमार का कहना है कि इससे जवानों में काम के प्रति जोश आएगा।

जगतपुर निवासी जवान राजाराम मौर्या ने बताया कि सरकार का पीआरडी जवानों के लिए यह बड़ा कदम है। अमावां निवासी पीआरडी जवान रंजीत कुमार का कहना है कि रोस्टर के हिसाब से भी काम मिलेगा तो भी कम से कम दो-दो महीने ड्यूटी करने को मिल जाएगी।


जिला युवा एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एमएल रमन ने बताया कि शासन से थानों में तीन-तीन, महिला थाने में छह और यातायात व्यवस्था के काम में 25 पीआरडी जवानों को ड्यूटी देने के लिए आदेश मिला है।

आदेश के अनुपालन के लिए प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। प्रतिदिन जिले के 85 जवानों को दो-दो माह के रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed