फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   15.51 lakh people in the district will consume anti-filariasis medicine

Raebareli News: जिले में 15.51 लाख लोग खाएंगे फाइलेरियारोधी दवा

Fri, 08 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
15.51 lakh people in the district will consume anti-filariasis medicine
रायबरेली। फाइलेरियारोधी दवा के लिए 10 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान को लेकर बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि जिले में 15.51 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। 11 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाला एक गंभीर रोग है, जो कई वर्षों तक शरीर में छुपा रहता है। समय से दवा का सेवन न करने से समस्या बढ़ सकती है। बछरावां, बेलाभेला, डीह, हरचंदपुर, जटुआटप्पा, खीरों, महाराजगंज, सलोन समेत 10 ब्लॉकों में यह अभियान चलेगा। जिले में लोगों को दवा खिलाने के लिए 1482 टीमें बनाई गई है। 283 पर्यवेक्षक टीमों के काम पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. श्रीकृष्णा ने बताया कि दवा सेवन के बाद हल्का जी मिचलाना, चक्कर आना सामान्य प्रतिक्रिया है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। यह शुभ संकेत है कि दवा शरीर में काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि फाइलेरिया के लक्षण 10 से 15 साल बाद सामने आते हैं। तब तक इलाज कठिन हो जाता है, इसलिए अभी दवा खाकर अपने को सुरक्षित कर लें। इस मौके जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना, डॉ. अशोक कुमार, डीईआईसी मैनेजर नितेश जायसवाल, पूर्णिमा बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed