{"_id":"5bc4da5bbdec22699d5ac244","slug":"151539627611-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समूहगान और योगा में गोकुलपुर ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समूहगान और योगा में गोकुलपुर ने बाजी मारी
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमावां (रायबरेली)। अमावां विकास क्षेत्र में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने जीतने के लिए पसीना बहाया। प्रथम दिवस हुईं खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान सभी न्याय पंचायतों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। योगा और समूहगान के फाइनल मुकाबले में गोकुलपुर विद्यालय के बच्चों ने पहला स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक स्तर के बालक एवं बालिकाओं की कबड्डी में दाऊद नगर अव्वल रहा तो उच्च प्राथमिक स्तर पर बावन बुजुर्ग बल्ला की टीमों ने जीत हासिल की। प्राथमिक स्तर की खो-खो बालिका में रसेहता, बालक में जतुआ टप्पे बिछवन ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर के बालक एवं बालिकाओं की कबड्डी में जूनियर हाईस्कूल अमावां की टीमों ने बाजी मारी। एथलेटिक्स के फाइनल मुकाबले मंगलवार को होंगे।
इससे पहले खेलकूद का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। मंचितपुर स्थित बाबा ग्राउंड में हो रही इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने किया। वीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों ने मार्च पास्ट किया। रंगबिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने मार्चपास्ट में भाग लिया।
विज्ञापन
लोधवामऊ के बच्चोें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर एबीआरसी अशोक प्रियदर्शी, रितेश कुमार, अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार यादव, जेपी रावत, मनोज पुष्कर, सुरेश रावत, नीरज कुमार, विजय सिंह, शिवम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।