{"_id":"5baa7c5a867a557ea274e02e","slug":"151537899610-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढीले तार की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढीले तार की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में ढीले तार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि शॉर्टसर्किट से लगी आग से बाइक जल गई।
पूरे शुक्लन मजरे महिया सिंदुरिया निवासी शब्बीर (34) पुत्र शाकिर अली अपनी रिश्तेदारी में इन्हौना गया था। राजापट्टी गांव के कच्चे नहर मार्ग से वह घर जा रहा था।
तभी काफी नीचे लटक रहा हाईटेंशन लाइन का तार बाइक से छू गया। इससे बाइक में आग लग गई और शब्बीर करंट लगने से बुरी तरह से झुलस गया।
ग्रामीणों ने शब्बीर को सीएचसी सिंहपुर में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि, अवर अभियंता को घटना की सूचना दी गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
तार भी नहीं ठीक कराया गया। पीड़ित के पिता शाकिर अली ने पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। तहरीर नहीं मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। उधर, अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि तार ढीले होने की जानकारी मिली है। तार कसवाकर ठीक कराए जाएंगे।