फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सई का जलस्तर बढ़ा, तरकोल गांव पानी से घिरा

सई का जलस्तर बढ़ा, तरकोल गांव पानी से घिरा

Mon, 10 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सई का जलस्तर बढ़ा, तरकोल गांव पानी से घिरा
डीह (रायबरेली)। सलोन का तरकोल गांव एक बार फिर सई नदी काजलस्तर बढ़ने से पानी से घिर गया है। ग्रामीणों का घरों से निकलना बंद हो गया।
विज्ञापन



जलस्तर बढ़ने से तहसील प्रशासन ने गांव पहुंचकर आने-जाने के लिए नाव लगवाई, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर और बढ़ गया तो घरों तक पानी पहुंच जाएगा। गांव में जलभराव होने के कारण स्कूल भी बंद हैं। शिक्षक गांव तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे पढ़ाई ठप है।


तरकोल मजरे बघौला गांव के पास से निकली सई नदी में एक बार फि र उफान आ गया। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी गांव के चारों तरफ भर गया।


तरकोल गांव के पास से होकर सई नदी निकली है। जलस्तर बढ़ाने पर गांव टापू बन जाता है। शुक्रवार रात अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। सुबह से पानी बढ़ ही रहा है।


पानी गांव के करीब तक पहुंच गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर सलोन तहसीलदार रामकुमार शुक्ला गांव पहुंचे।


सुरक्षित आवागमन के लिए नाव लगवा दी है। ग्राम प्रधान हरिमोहन ने बताया कि ग्रामीणों को आने-जाने के लिए नाव लगा दी गई है।


नाविकों को नहीं मिला मेहनताना, आक्रोश
डीह। सलोन तहसील क्षेत्र में पिछले माह अगस्त में सई नदी में उफान आने पर नाव लगाकर लोगों को सुरक्षित लाने और ले जाने के लिए लगाए गए नाविकों को मजदूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन



इससे नाविकों में आक्रोश है। तरकोल गांव के पास से सई नदी निकली है। एक अगस्त को जलस्तर बढ़ने से गांव में बाढ़ आ गई थी। इससे दो नावें लगाई गईं थीं।


नावों को चलाने के लिए तरकोल गांव के दयालाल, रामलाल, दिनेश, राकेश, हरिकेश, अशोक, दीपक को लगाया गया था। एक से 23 अगस्त तक दिन-रात नाव चला कर लोगों को सुरक्षित लाने ले जाने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इतनी मेहनत के बाद भी आज तक नाविकों को मजदूरी नहीं दी गई, जिससें नाविकों में आक्रोश है। इसी तरह कचनावां गांव में भी पूरे गोड़ियन, पूरे पासिन गांव में दो नाव लगाई। नाविकों व नाव की मजदूरी नहीं दी गयी। ग्राम प्रधान मेवालाल ने बताया की मजदूरी न मिलने से नाविकों में नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed