{"_id":"5b78637f42c7924656042235","slug":"151534616447-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी से टकराया बाइक सवार युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी से टकराया बाइक सवार युवक, मौत
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह। थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर जा रहे एक युवक की बाइक सड़क पर खडे़ एक मवेशी से जा टकराई।
हादसे में युवक घायल हो गया। जिला अस्पताल के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
कंचनावा गांव निवासी बसंत लाल बाइक से शुक्रवार को सुंदरगंज बाजार गया था, जहां से देर शाम घर लौट रहा था। इसी बीच रायबरेली-डीह मार्ग पर डेला मोड़ के पास वह मवेशी से टकराकर घायल हो गया।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजन उसे सीएचसी डीह ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के बाद बसंत लाल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।