फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ससुराल में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

ससुराल में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 08 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
ससुराल में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन


सिंहपुर (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात ससुराल आए युवक ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।

पत्नी ने महिला हेल्पलाइन में शिकायत की, तब इन्हौना चौकी पुलिस गांव पहुंची। दोनों के बीच हुए विवाद में समझौता कराया गया।

शिवरनतगंज थाना क्षेत्र के चिलौली गांव में मंगलवार को एक युवक अपनी ससुराल आया हुआ था। रात में ससुराल में किसी बात को लेकर पति व पत्नी में विवाद होने लगा।


विवाद बढ़ने पर युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पत्नी ने मामले की शिकायत महिला हेल्पलाइन के नंबर 1090 पर दर्ज कराई।

महिला हेल्पलाइन से जब इन्हौना पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस गांव पहुंची। शिवरतनगंज थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि महिला हेल्पलाइन में हुई शिकायत के बाद पुलिस गांव गई थी। दोनों के बीच समझौता करा दिया गया। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed