फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   आलमबाग बस के डिपो में तैनात संविदा

आलमबाग बस के डिपो में तैनात संविदा

Wed, 17 Jan 2018 11:33 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आलमबाग बस के डिपो में तैनात संविदा
संविदा परिचालक ने यात्रियों को थमाए फर्जी टिकट
विज्ञापन


बछरावां (रायबरेली)। लखनऊ के चारबाग से फतेहपुर जा रही आलमबाग डिपो की बस पर तैनात संविदा परिचालक ने प्रिंटिंग मशीन में खराबी बताकर यात्रियों को फर्जी टिकट थमा दिए।

यात्रियों ने सफर के दौरान ही फोन पर इसकी शिकायत आलमबाग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक से कर दी। निरीक्षण दल ने बछरावां बस स्टॉप पर बस की जांच की तो मामला खुल गया। संविदा परिचालक द्वारा फर्जी टिकट बनाए जाने की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


आलमबाग डिपो लखनऊ की बस (यूपी 41 एटी 3764) चारबाग से फतेहपुर के लिए रवाना हुई। बस पर 55 यात्री सवार थे।

बस के संविदा परिचालक शिवशंकर मिश्रा ने चारबाग से पीजीआई तक किसी भी यात्री का टिकट नहीं बनाया। यात्रियों ने इस बाबत कंडक्टर से पूछा तो उसने टिकट प्रिंटिंग मशीन खराब होने का बहाना बनाकर ब्लैक बुक से टिकट बना दिए। किसी का निगोहां से तो किसी का मोहनलालगंज से शार्ट टिकट बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने टिकट फर्जी होने का संदेह जताते हुए सफर के दौरान ही आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विवेकानंद तिवारी को फोन पर सूचना दे दी।

शिकायत पर यातायात निरीक्षक काशीनाथ, रामबाबू पांडेय व सहायक यातायात निरीक्षक सहदुल हसन व अजय कुमार की एक टीम जांच के लिए तत्काल रवाना की गई।

टीम ने गाड़ी को बछरावां बस स्टॉप पर रोक लिया और जांच की तो बस पर सवार लालगंज निवासी भानु प्रताप, हरिशंकर मिश्रा, सिराथू निवासी राजू सिंह, सीताराम पाल, पकरौली राजेश कुमार, फतेहपुर के विजय सिंह, गुड्डी देवी आदि यात्रियों ने अपने टिकट दिखाए।


यातायात निरीक्षक काशीनाथ ने बताया कि सभी परिचालकों को डिपो से टिकट मशीन जांच के बाद ही जाती है। परिचालक ने ब्लैक बुक से फर्जी टिकट बनाए हैं।

लखनऊ से सवार हुए यात्रियों के टिकट मोहनलालगंज व निगोहां से बनाए गए हैं। पड़ताल कर विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। बछरावां बस स्टॉप पर गाड़ी को रोक कर यात्रियों को दूसरी बसों से फतेहपुर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed